सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

benefit of outdoor yoga लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जानें घर की बजाय बाहर योग करेंगे तो कैसे मिलेगा ज़्यादा फायदा

योग करने से आपको अनगिनत लाभ होते हैं। योग आपको भावनात्मक, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से बेहतर बनाने में मदद करता है। अधिकतर लोग ऐसा मानते हैं कि योग चारदीवारी में किया जाता है और तभी इसके लाभ मिलते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। आप एक खुले स्थान पर भी योग कर सकते हैं और खुले स्थान पर आपको अतिरिक्त लाभ मिलते हैं।  खुले स्थान पर योग करने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। इन्द्रियां जागती हैं- जब आप खुले स्थान पर योग करते हैं, तो आपको फूलों की स्मेल आती है, पैरों के नीचे घास होती है, पक्षियों की आवाज सुनते हैं और आसमान में विभिन्न रंग नजर आते हैं। इन सब चीजों से आपकी इन्द्रियां तेज होती हैं। आप सुनना शुरू करते हैं - जब आप बाहर किसी एकांत जगह पर योग करते हैं, तो आप वाहन और लोगों के शोर से दूर प्रकृति के साथ होते हैं। आप शांत होते हैं और अपने विचारों को सुनना शुरू करते हैं। जब आप अपने आपको को सुनना शुरू कर देते हैं, तो आप यह भी समझने लगते हैं कि आप क्या चाहते हैं। ऊर्जा मिलती है - अध्ययन बताते हैं कि बाहर जाने से आपके दिमाग को संकेत मिलते हैं कि आपका शरीर प्राकृतिक वात