सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

liver लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खराब से खराब लिवर को भी दुरुस्त बनाते हैं ये 3 योगासन

लिवर हमारे शरीर एक महत्वपूर्ण अंग है। ये खाए गए खाने को पचाकर रस बनाता है। इसके अलावा लिवर आंतों के कीटाणुओं को भी मारता है। कई बार कुछ गलत आदतें जैसे अधिक शराब या अधिक धूम्रपान हमारे लीवर को खराब कर देती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि आप शराब या सिगरेट नहीं पीते तो आपको लीवर की समस्या नहीं होगी। कई बार जरूरत से ज्यादा नमक और खट्टी चीजें खाने से भी लिवर की परेशानी हो जाती है। इसलिए अगर लिवर खराब हो तो खानपान में नमक और खट्टे पदार्थों का इस्तेमाल कम कर देना चाहिए। इसके अलावा कुछ योगासन भी हैं जिनका नियमित अभ्यास करने से आपका लिवर मजबूत बनता है। कपालभाति प्रणायाम कपालभाति करने वाले लोग पेट और लिवर की समस्याओं से दूर रहते हैं। इसे करने के लिए पहले वज्रासन, सिद्धासन या पद्मासन में बैठ जाएं। इसके बाद गहरी सांस लें और सांसों को पांच से दस सेकेंड तक अंदर रखें. फिर धीरे-धीरे सांसों को नाक से छोड़ें। इस प्रणायाम को रोजाना दस से पंद्रह मिनट करने से लीवर की समस्या खत्म हो जाती है। नौकासन नौकासन एक ऐसा आसन है जिसमें शरीर नौका के आकार का हो जाता है। इसे करने के लिए शवासन की मुद्रा म