सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

pregnant woman diet लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गर्भावस्था के बाद कैसे रहें फिट

अक्सर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। शिशु के जन्म के बाद महिलाएं जल्द से जल्द इस बढ़े हुए वजन से छुटकारा पाकर खुद को फिट रखना चाहती हैं। लेकिन कई बार नतीजे उनकी उम्‍मीद के खिलाफ आते हैं। ऐसे में कई बार वे तनाव का शिकार भी हो जाती हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताते हैं कि गर्भावस्था के बाद आप कैसे खुद को फिट रख सकती हैं। जानिए कुछ आसान टिप्स के बारे में जो शरीर को बिना नुकसान पहुचाएं आपको फिट बनाएंगे। सही आहार का चुनाव करें अपना आहार चुनने से पहले यह सुनिश्चित कर लें उसमें फैट व शुगर की मात्रा अधिक नहीं हो। जिस आहार में जरूरी पोषक  तत्‍व  हों, उन्हें  अपने डायट चार्ट में शामिल करें। जंक फूड व वसा युक्त आहारों को दूर से ही सलाम कर दें।  ताजे फल, हरी सब्जियां व लो फैट डेयरी उत्पादों का प्रयोग हीं करें। पास्ता, ब्रेड, फलियां, अंडे, नट्स व ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं। भोजन करना नहीं छोड़ें अक्सर लोग वजन कम करने के लिए एक समय का भोजन नहीं करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे उनका वजन जल्द कम हो जाएगा। लेकिन यह धारणा बिल्क