चुकंदर के रस से होने वाले अद्भुत फायदे
दोस्तों चुकंदर एक गहरे और लाल रंग की सब्जी होती है जिसे आप कच्चा सलाद के रूप में भी खाते हैं और इसका जूस भी पीते हैं तथा इसकी सब्जी भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है।
दोस्तों चुकंदर में इतनी सारे पोषक तत्व होते हैं कि मैं यदि आपको बताने बैठूंगा तब भी पूरे नहीं बता पाऊंगा। चुकंदर अपने आप में ही पोषक तत्वों का भंडार होता है यदि आपको एनीमिया की बीमारी हो रही है तो आप चुकंदर का रस पीलें। दोस्तों चुकंदर में विटामिन, कैल्शियम, आयरन और खनिज तथा इसके अलावा इसमें बहुत सारे पोषक तत्व भरे रहते हैं। अब आइए जानते हैं चुकंदर के रस को पीने से कितना फायदा होता है।
दोस्तों यदि आप ब्लड प्रेशर ठीक करना चाह रहे हैं और इसके लिए कई सारी दवाइयां खा खा कर थक गए हैं तो आपको चुकंदर का रस पीना चाहिए। क्योंकि इसको पीने से आपका सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर नियंत्रण में आ जाता है।दोस्तों चुकंदर खाने से हृदय रोग ठीक होने लगते हैं चुकंदर में पोषक तत्व मिनरल्स विटामिंस खनिज होते हैं यह सभी मिलकर आपके हृदय को सुचारू रूप से काम करने में सक्षम बनाते हैं। दोस्तों इसमें नाइट्रेट तत्व पाया जाता है जो रक्तचाप को नियंत्रण करके हृदयाघात होने से बचाता है। यह शरीर में आने वाली सूजन को कम करता है क्योंकि इसमें एंट्री इन्फ्लेमेटरी तत्व पाया जाता है।
दोस्तों शरीर में कैंसर बन रहा है तो ऐसे में आपको चुकंदर खाना चाहिए। चुकंदर में आवश्यक पोषक तत्व कैंसर की बीमारी को खत्म करने में अपना योगदान देते हैं। कहा जाता है कि यदि चुकंदर के रस में गाजर का रस मिलाकर पिया जाए तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पल भर में छूमंतर होने लगती है।
दोस्तों आयरन, लाल रक्त कोशिकाएं शरीर में बनाता है जब लाल रक्त कोशिकाएं शरीर में बन जाती हैं तब यह लाल रक्त कोशिकाएं पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं। एनीमिया होने का सबसे बड़ा कारण यही होता है कि शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। तब ऐसी हालत में आपको चुकंदर का जूस जरूर पीना चाहिए। यह आयरन को बढ़ाता है और आयरन, लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन मिलती है। और इस तरह से एनीमिया की समस्या से निजात भी मिल जाती है। दोस्तों सौ ग्राम कच्चे चुकंदर में 0.8 मिलीग्राम आयरन प्राप्त होता है तथा पके हुए चुकंदर में 0.79 मिलीग्राम आयरन होता है।
चुकंदर का जूस पीने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। हड्डियां हमारे शरीर में मजबूती देने का काम करती हैं। इसलिए हड्डियों का मजबूत होना हमारे लिए बहुत जरूरी है यह हमारे शरीर का पूरा वजन अपने ऊपर लेती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें